Pages

Monday 1 February 2016

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को अपनाकर देश के विकास में दे योगदान: रजिनिकांतन

फोटो समाचार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को अपनाकर देश के विकास में दे योगदान: रजिनिकांतन
-----------
उपायुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने दो मिनट का रखा मौन


कुरुक्षेत्र,  30 जनवरी । उपायुक्त सी जी रजिनिकातंन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों व सिदं्धातों को सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दवारा दिखाएं मार्ग पर चल कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। 
                           वे शनिवार को लधुसचिवालय के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पूण्य तिथि पर आयोजित श्रदांजलि समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन, अतिरिक्त उपायुक्त  प्रभजोत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी की शहादत हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  अपने विलक्षण स्वभाव और पैनी नजर के कारण किसी भी बात को मानने से पहले उसका अपने उपर परीक्षण करते थे। यही कुछ एक कारण है जिन्होंने एक साधारण से कद काठी वाले भारतीय का लौहा पूरे विश्व में मनवा दिया। अतिरिक्ति उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आर्दशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, उपायुक्त कार्यालय से सहायक अधीक्षक एस एम मैहता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

फोटो समाचार
बस्ती की गलियों में धुमकर विधायक ने जांचा स्वच्छ अभियान का हाल

विधायक सुभाष सुधा ने लायलपुर बस्ती का किया निरीक्षण, विधायक ने डंपर चालक व हैल्पर को दिया 100-100 रुपए का इनाम   
कुरुक्षेत्र,  30 जनवरी । थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने लायलपुर बस्ती की गलियों में धुमकर एक जनवरी से चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान स्वच्छ कुरुक्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने घर-घर जाकर महिलाओं से डंपर की फीडबैक ली और महिलाओं से मिली रिपोर्ट के बाद विधायक सुभाष सुधा ने डंपर के चालक राजू व हैल्पर अमित को 100-100 रुपए का इनाम भी दिया।
                शनिवार को थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने लायलपुर बस्ती में स्वच्छता अभियान के दौरान की गई सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बस्ती में जा कर कुडा उठामे वाले डपंरों की कार्य प्रणाली व चालकों की कार्यशैली के बारे में गहनता से पूछताछ की। विधायक राजकीय स्कूल का भी निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र को उतर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते है। जब तक शहर का युवा वर्ग इस अभियान के साथ नहीं जुड़ेगा तब तक शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता है।
                   उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर सभी लोग शहर को साफ बनाने में अपना योगदान दें। इसके बाद विधायक हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर विधायक ने ट्रैक्टर ट्राली मंगवा कर कुड़ा को उठवाया और आदेश दिए कि भविष्य में गंदगी का निरंतर उठान किया जाना चाहिए। इस बारे में जरासी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर पप्पू खुंगर, अशोक वधवा, बब्बू वधवा, सोनू शर्मा, पम्मी मनचंदा, अजय वधवा आदि मौजूद थे।


फोटो समाचार
अंतराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों की तर्ज पर किया जाएगा कुरुक्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को: सुधा

निर्माण कार्यो की गुणवता के साथ नहीं होगा समझोता, विधायक ने श्री कृष्णा सर्किट प्रौजेक्ट को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
कुरुक्षेत्र,  30 जनवरी । थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्यो की सामग्री के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा जो भी अधिकारी या कर्मचारी घटिया सामग्री का प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वे शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सभागार में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के मामले को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के पर्यटन व तीर्थ स्थलों को श्री कृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रथम चरण के लिए करीब 100 करोड़ का बजट पारित कर दिया है। इस प्रौजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र के पांच पर्यटन व तीर्थ स्थलों को विकसित किया जाना है। इस कार्य को करने का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा है। इस कंपनी के अधिकारी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल करके पर्यटन स्थलों को अतंराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित करेंगे। इतना ही नहीं निर्माण कार्य में अच्छी गुणवता की सामग्री का प्रयोग करना सुनिश्चित करना होगा।
        विधायक ने कहा कि श्री कृष्णा सर्किट के अंतर्गत ज्योतिसर पर्यटन व तीर्थ स्थल के पार्क में महाभारत थीम को लेकर दर्शनी स्थल बनाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर यूनिवर्सिटी की तरफ स्थल पर म्यूजिक्ल फव्वारा स्थापित किया जाएगा, ब्रह्मसरोवर के चारों पर सडक़ो, पार्किंग स्थल, लाईंटें, मेला ग्रांउड आदि व्यवस्था को सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंंने कहा कि सभी पांच पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना को केंद सरकार ने अपनी मंजूरी भी दे दी है।                इस मौके पर उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन, अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह. केडीबी सीईओ डा. पूजा भारती, वद्यिा भारती के निदेशक डा. रामेंद्र सिंह, मदन मोहन छाबड़ा, बिजंयत सहित धाराशाह कंपनी से सलाहकार मौजूद थे।

फोटो समाचार
खिलाडिों को सीधा फायदा मिलेगी राज्य सरकार की नई खेल नीति से: राणा
सीपीएस श्याम सिंह राणा ने खिलाडिय़ों को दिए दो लाख रुपए, गांव के सरंपच ने भी दिए एक लाख, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया 672 खिलाडिय़ों ने 

बाबैन/कुरुक्षेत्र,  30 जनवरी ।  हरियाणा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीतियों का खिलाडिय़ों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार की खेल नीति से खिलाडिय़ों में खासा उत्साह है। 
            वे शनिवार को गांव रामसरण माजरा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय नैशनल स्टाइल कब्बडी में बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता का शुभांरभ हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कब्बडी संघ हरियाणा के अध्यक्ष व लाडवा के विधायक डा. पवन सैणी ने की दबकि विश्ष्ठि अतिथि के रुप में क्रीडा भारती हरियाणा के अध्यक्ष डा. जितेंद्र व हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव नरेंश मलिक पहुंचे। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री अनिल विज ने खेल नीति बना कर खिलाडिय़ों को एक सौगात देने का काम किया है। इस खेल नीति के तहत अतंराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को करोड़ों रुपए की ईनाम राशि देकर सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से खिलाडिय़ों में एक नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहना चाहिए और निरंतर अभ्यास करना चाहिए। विधायक डा. पवन सैणी ने कहा कि संघ की तरफ से खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और एक नया मंच मुहैया करवा कर खिलाडिय़ों को आगे जाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति से खिलाडिय़ों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे 672 लडक़े, लड़कियों तथा 49 टीम कोच व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। गांव रामसरण माजरा के सरंपच सुरेश कुमार ने् व्यवस्था की तथा खिलाडिय़ों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। कब्बडी प्रदेश सचिव राजेंद्र गुलिया ने भी खिलाडिय़ों को बधाई दी कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्याम सिंह राणा ने दो लाख की राशि देने की घोषणा भी की है।
इस अवसर पर राजकमल ढांडा, सरपंच सुरेश कुमार, सुंदर सिंह, सुखबीर सिंह, भुपेंद्र सिंह, करणजीत, राजकिशन, राजेश, जगमाल सिंह, नाथीराम, बलकार, सुरेश प्रदान, ओमप्रकाश, जयदेव, बाबूराम, चंदन. बलजीत, सिंकदर,बालकिशन रानी, मानूप्रकाश, गुलशन, सतप्रकाश आदि मौजूद थे।

1 comment:

  1. स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दवारा दिखाएं मार्ग पर चल कर देश व प्रदेश के विकास संभव है|नवीनतम हिंदी समाचार के लिए पढ़े-WeRindia

    ReplyDelete