Pages

Monday 1 February 2016

भाजपा कार्यकाल में प्रदेश हो रहा प्रगति की ओर अग्रसर : रामधारी

पिहोवा 1 फरवरी- उपमंडल के गांव धनीरामपुरा में भाजपा के हलका अध्यक्ष रामधारी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश के चलते देश विकास के पथ की ओर दिनोदिन अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर कार्य कर रहे है। 
हलका अध्यक्ष सोमवार को गांव धनीरामपुरा में कार्यकर्ताओं एवं भाजपा युवा मोर्चा के हलका उपाध्यक्ष विकल चौबे द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। रामधारी शर्मा का हलका अध्यक्ष बनने पर गांव धनीरामपुरा में पहुुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर बहल ने भी समारोह में संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में पूरा सहयोग दें। बहल ने कहा कि सभी ग्रामीण बेटी बचाओ बेटी पढाओ और गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करे। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामधारी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखबीर सैनी, गुरनाम मलिक, ईश्वर शर्मा बाखली, श्याम सैनी, कमल गौतम, युवा अध्यक्ष मोहित अत्री, सरपंच प्रवीण कुमार, पूर्व सरपंच रमेश शर्मा, ज्ञानचंद, रतीराम, राजकुमार, रौनकी राम, परमजीत पम्मा, दलबीर हांडा, लाडीपाल छज्जुपुर, सुरेश सैनी, राहुल शर्मा, पंच गोपाल कश्यप, संजय कश्यप, जयपाल शर्मा, सतपाल शर्मा  सहित गांव के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
फोटो संख्या:- पिहोवा के गांव धनीराम पुरा में हलका अध्यक्ष रामधारी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता।

भर्ती शिविर का आयोजन 5 फरवरी को 

कुरुक्षेत्र 1 फरवरी - जिला रोजगार अधिकारी उर्मिल श्योकंद ने बताया कि सिक्योरिटी स्किल काऊंसलिंग इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्डों की भर्ती 5 फरवरी को प्रात: 10 बजे विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र परिसर में होगी। इसके लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि इस शिविर में मैट्रिक पास युवा जिसकी आयु 18 से 35 वर्ष व उनका वजन 54 किलोग्राम तथा लम्बाई 168 सेंटीमीटर से अधिक हो। इच्छुक अभियार्थी अपने प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज़ की फोटो के साथ भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को एक मास का आवश्यक प्रशिक्षण ईपीएफ ईएसआई इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर 4 फरवरी को उपमंडल रोजगार कार्यालय पिहोवा व 5 फरवरी को विश्वविद्यालय रोजगार सूचना मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। 

साईकिल स्टैंड की नीलामी 5 फरवरी को

कुरुक्षेत्र 1 फरवरी - नगराधीश डा. पूजा भारती ने बताया कि कुरुक्षेत्र कचहरी परिसर में लघु सचिवालय साईकिल स्टैंड की नीलामी 5 फरवरी को 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी का समय 11 फरवरी 2016 से 31 मार्च 2017 तक रहेगा। नीलामी की आवश्यक कार्रवाई के बारे में इच्छुक व्यक्ति उपायुक्त कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। 

भाजपा कार्यकाल में प्रदेश हो रहा प्रगति की ओर अग्रसर : रामधारी
पिहोवा 1 फरवरी- उपमंडल के गांव धनीरामपुरा में भाजपा के हलका अध्यक्ष रामधारी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश के चलते देश विकास के पथ की ओर दिनोदिन अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर कार्य कर रहे है। 
हलका अध्यक्ष सोमवार को गांव धनीरामपुरा में कार्यकर्ताओं एवं भाजपा युवा मोर्चा के हलका उपाध्यक्ष विकल चौबे द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। रामधारी शर्मा का हलका अध्यक्ष बनने पर गांव धनीरामपुरा में पहुुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर बहल ने भी समारोह में संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में पूरा सहयोग दें। बहल ने कहा कि सभी ग्रामीण बेटी बचाओ बेटी पढाओ और गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करे। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामधारी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखबीर सैनी, गुरनाम मलिक, ईश्वर शर्मा बाखली, श्याम सैनी, कमल गौतम, युवा अध्यक्ष मोहित अत्री, सरपंच प्रवीण कुमार, पूर्व सरपंच रमेश शर्मा, ज्ञानचंद, रतीराम, राजकुमार, रौनकी राम, परमजीत पम्मा, दलबीर हांडा, लाडीपाल छज्जुपुर, सुरेश सैनी, राहुल शर्मा, पंच गोपाल कश्यप, संजय कश्यप, जयपाल शर्मा, सतपाल शर्मा  सहित गांव के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
फोटो संख्या:- पिहोवा के गांव धनीराम पुरा में हलका अध्यक्ष रामधारी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता।

No comments:

Post a Comment