Pages

Tuesday 19 January 2016

देश के आईने के रुप में विकसित करना है धर्मक्षेत्र कुरुक्ष्ेात्र को:सैनी

फोटो समाचार

देश के आईने के रुप में विकसित करना है धर्मक्षेत्र कुरुक्ष्ेात्र को:सैनी

केन्द्र सरकार के फंड की एक-एक पाई का करना है सद्पयोग, रोजगार के पैदा करने है अवसर, प्रौजेक्ट की अनुमानित लागत तैयार करने से पहले करे मुल्यांकन,  सबसे पहले कुरुक्षेत्र रिंग रोड़ के प्रस्ताव पर शुरु करे कार्य, कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित करने की योजना पर की चर्चा, सांसद ने ली अधिकारियों की बैठक


कुरूक्षेत्र, 19 जनवरी - कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को देश का आईना बनाना है। इसके लिए कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने और स्वच्छ बनाने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की जरुरत हैं। इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए कम से कम बजट में अच्छा कार्य किया जाए ताकि देश के किसी भी राज्य में कार्य करने से पहले कुुरुक्षेत्र का उदाहरण प्रस्तुत किया जाए। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार के फंड की एक-एक पाई का सद्पयोग करना हैं और पर्यटन स्थलों को इस योजना के साथ विकसित करना है कि यहां के युवाओं व अन्य लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। 
सांसद राजकुमार सैनी मंगलवार को लघु सचिवालय के सभा


गार में कुरुक्ष्ेात्र के पर्यटन स्थलों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दारा शाह संस्थान की तरफ से सलाहकार डिवीजन के सहायक वाईस प्रेसिडेंट मुजीब उर रहमान द्वारा कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित करने की योजना की पावर प्रेजेंटेशन देखने के उपरांत कहा कि कुरुक्षेत्र देश का आईना बन सकता हैं। यहां कि भूमि उपजाऊ है और इस भूमि के कण-कण में सांस्कृतिक विरासत समाई हुई हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र शिक्षा का हब और संस्कृति का केन्द्र हैं। कुरुक्षेत्र को देश का एक उदाहरण के स्थापित करना हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जो प्रौजेक्ट तैयार किए हैं, इन प्रौजेक्ट की अनुमानित लागत को लेकर मुल्यांकन किया जाए ताकि किसी भी प्रौजेक्ट पर खर्चे से ज्यादा का बजट तैयार न किया जाए। देश के फंड का सद्पयोग करना है, इसके लिए सभी को मिलकर ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। इसके अलावा अपनी मानसिकता में भी बदलाव लाना होगा। 
सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र में उन्हीं प्रौजेक्ट पर कार्य किए जाएं जिनको निकट भविष्य में पूरा किया जा सके। केवल सार्थक कार्यो पर ही अमल करने की जरुरत हैं। सभी अधिकारी इस विषय पर ज्यादा ध्यान दें कि कुरुक्षेत्र के लोगों की आवश्यकता वाले विषयों का सबसे पहले चयन करे। इसमें कुरुक्षेत्र के चारों तरफ रिंग रोड़ बनाने की सबसे पहली आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीर्थ स्थलों के आस-पास पार्किंग व्यवस्था, पर्यटकों की अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने की निहायत जरुरत है। 
दाराशाह संस्थान द्वारा तीर्थों का विकसित करने के प्रस्तावों को सही ठहराते हुए कहा कि इन योजनाओं पर कार्य शुरू करने से पहले तकनीकी अधिकारियों से सलाह मशवरा करना जरूरी है ताकि कार्य शुरू होने के बाद किसी प्रकार की रूकावट पैदा न हो सके।  सभी प्रोजेक्टस पर फंडज़ का प्रयोग सही तरीके से किया जाना चाहिए। इस मीटिंग का संचालन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगराधीश डा. पूजा भारती ने किया। इस मौके पर पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधु, अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम थानेसर सतबीर कुंडु, एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह, एसडीएम पिहोवा डा. किरण सिंह, सुखबीर सैनी, मास्टर महेंद्र सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, कुरुक्षेत्र विजन से मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल, श्रीकृष्ण संग्रहालय से राजेंद्र राणा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे। 

बॉक्स
रिंग रोड को दें प्राथमिकता

सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से पहले कुरुक्षेत्र के चारों तरफ रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की जरुरत है। इस पर उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत रिंग रोड के प्रपोजल पर कार्य किया जा रहा है। इसका रोड मैप तैयार कर लिया गया है। अगर इसमें सुधार की गुंजायश हुई तो, सुधार किया जाएगा। यह रिंग रोड करीब 25 किलोमीटर लम्बा बनाया जाना प्रस्तावित है। 

बॉक्स
पिहोवा रेस्ट हाऊस का करें सौंदर्यकरण

पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधु ने पिहोवा के एसडीएम कार्यालय के पास करीब 200 वर्ष पुराना राजे-महाराजाओं द्वारा बनाए गए विश्रामगृह को भव्य और सुंदर बनाने के प्रस्ताव को बैठक में रखा। इस पर उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। 

बॉक्स
पर्यटन स्थलों की योजनाओं को रखा सांसद के सामने

नगराधीश डा. पूजा भारती ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत 48 कोस में आने वाले पांच जिलों के तीर्थ व पर्यटन स्थलों पर पर्यटन के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और संभावनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 48 कोस में 24 तीर्थ स्थलों का रख-रखाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार के पास वर्ष 2011 में 18 तीर्थ स्थलों को विकसित करने के लिए करीब 12 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का एक प्रस्ताव भी भेजा गया था। इसके अलावा उन्होंने सभी तीर्थों पर किए गए कार्यों और भावी योजनाओं को भी सबके सामने रखा। 

बॉक्स
ज्योतिसर तीर्थ पर खर्च होंगे 42 करोड़ 

दारा शाह कम्पनी के सलाहकार डिविजन के एवीपी मुजीब उर रहमान ने कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर, नरकातारी, ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, अमीन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत ज्योतिसर तीर्थ पर 42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां पर कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थ व पर्यटन स्थलों के इतिहास को दर्शाया जाएगा। महाभारत से जुड़े अहम पहलुओं को हुबहू दिखाया जाएगा। ओडीटोरियम हॉल, ओपन एअर थियेटर, झील, सुंदर पार्क आदि को शामिल किया जाएगा। श्रीकृष्णा  सर्किट के तहत दूसरे चरण में थीम पार्क बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर भी करीब 100 करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना है। 

बॉक्स
नरकातारी तीर्थ में भी बनेगा सुंदर स्थल

श्रीकृष्णा सर्किट के तहत नरकातारी तीर्थ को सुंदर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस तीर्थ पर लैंड स्केपिंग, पार्किंग, साईनेज़ बोर्ड और पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 

बॉक्स
ब्रहमसरोवर पर बनेगा मेगा लाईट प्रोजेक्ट

ब्रहमसरोवर पर मेगा लाईट प्रोजेक्ट के तहत पानी पर एक बड़ी स्क्रीन बनेगी। इस स्क्रीन पर महाभारत के थीम के साथ प्रमुख क्षणों को दिखाया जाएगा। ब्रहमसरोवर के चारों कोनों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर ब्रहमसरोवर के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। लाईट एंड साऊंड प्रोजेक्ट के तहत 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर रंग-बिरंगे फाऊंटेन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां पर आरती घाट बनाया जाएगा, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, विकलांग लोगों के लिए अलग से स्नान घाट और ब्रहमसरोवर के चारों तरफ पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। 

बॉक्स
सन्निहित सरोवर पर खर्च होगा 10.50 करोड़ का बजट

श्रीकृष्णा सर्किट के तहत सन्निहित सरोवर को विकसित करने के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च किए जाने की संभावना है। इस तीर्थ पर पिंडदान के लिए अलग से घाट बनाया जाएगा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, लैंड स्केपिंग, भव्य साईनेज़ बोर्ड और चारों तरफ के घाटों को दोबारा बनाया जाएगा। 

बॉक्स
अमीन में बनेगा हुबहू अभिमन्यू चक्र

अमीन में महाभारत समय का हुबहू अभिमन्यू चक्र बनाया जाएगा। इस तीर्थ को मैसूर के गार्डन की तरह विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। 

बॉक्स
शहर के सौंदर्यकरण पर खर्च होगा करोड़ों का बजट 

प्रथम चरण के तहत कुरुक्षेत्र शहर में पिपली से लेकर तृतीय गेट तक बस शैल्टर, शौचालय, लाईटिंग, साईनेज बोर्ड, मेला ग्राऊंड में लाईटिंग, पार्किंग व सडक़ों के सौंदर्यकरण आदि प्रोजेक्टस पर कार्य किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment