Pages

Monday 25 January 2016

जल्द ही 18.53 करोड़ से हुड्डा के सैक्टरों की होगी कायाकल्प

जल्द ही 18.53 करोड़ से हुड्डा के सैक्टरों की होगी कायाकल्प
विभिन्न प्रौजेक्टों के तहत लगभग सभी सैक्टरों में होगा निर्माण 

कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी   थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के करीब सभी सैक्टरों में 18.53 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होने जा रहे है। इस बजट से सेक्टरों की सडक़ों, पीने के पानी, सीवरेज व बरसाती पानी की निकासी तथा अन्य योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। वे शनिवार को देर सायं सैक्टर-13 में आयोजि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हुडा के सैक्टरों में जल्द ही कई जगह निर्माण तथा अन्य कार्य शुरू किए जाएगे। सैक्टर-7 में 99.50 लाख की लागत से शोपिंग सैंटर में रिपेयर का काम शुरू होगा । इसके अलावा सैक्टर- 2 के रिहायशी ऐरिया में भी विभिन्न जगहों पर रिपेयर के लिए 76.35 लाख रुपए लागत आने की संभावना है। सैक्टर-2 में ही पार्किंग तथा प्राईवेट जमीन के बीच दीवार का निर्माण होगा जिस पर 7.25 लाख रुपए लागत लगेगी। उन्होंने बताया कि सैक्टर-5 में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए  2 टयूबवैल लगाए जाएगे। जिस पर 39.90 लाख रुपए लागत आने की संभावना है। सुभाष सुधा ने यह भी बताया कि सैक्टर 2 में भी टयूबवैल का निर्माण होगा। जिस पर 18.21 लाख रुपए खर्च होगे। सैक्टर-10 के अन्तर्गत सिटी सैंटर में 18 मीटर चौड़ी सडक़ को दुरस्त किया जाएगा। जिस पर 44.20 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सैक्टरों में डिस्पोजल वर्ग के लिए निर्माण कार्यो में 49.60 लाख रुपए की लागत आने की संभावना है। इसके अलावा 8.32 करोड़ की लागत से के.डी.बी. रोड में पड़े गड्ढों को दुरस्त करने के लिए योजना बनाई गई है जिसके तहत जी.टी.रोड से लेकर उपायुक्त निवास के बीच सडक़ की कायाकल्प की जाएगी जिसमें सैक्टर-2, 3,4,5,7, 8, 9 तथा 10 के निवासियों की समस्या दूर होगी। सुभाष सुधा ने कहा कि 1.51 करोड़ की लागत से सैक्टर-8 व 28 के बीच लेन का निर्माण होगा। इसके अलावा 1.9 करोड़ की लागत से सैक्टर-5 स्थित शोपिंग सैंटर की पाॢकग को दुरस्त किया जाएगा। सैक्टर-10 में 89.46 लाख की लागत से शोङ्क्षपग सैंटर की रिपेयर का काम होगा तथा सैक्टर-17 मे भी शोङ्क्षपग सैंटर को दुरस्त करने का काम होगा जिस पर 1.97 करोड रुपए लागत आने की संभावना है। सुभाष सुधा ने बताया कि आर्बन स्टेट के विभिन्न सैक्टरों में ओ.एच.एस. आर. टैंक की रिपयर के लिए भी 21.55 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है। सुभाष सुधा ने बताया कि 52.10 लाख की लागत से सैक्टर-10 में वाटर सप्लाई के लिए निर्माण कार्य किए जाएगे। इसके अलावा 65.35 लाख लागत से सैक्टर-29 में निर्माण कार्य किए जाएगे  जिससे स्थानीय लोगों की लम्बे समय से हो रही मांग पूरी होगी। इस मौके पर सुरेन्द्र छिन्दा, प्रदीप झाम्ब, मुकंद लाल अरोड़ा, रमेश सुधा, विशाल शर्मा, चौधरी राम बजाज, राजू, आर.एस. वधवा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment