फोटो समाचार
किसानों को फसलों का भुगतान सीधा जमा होगा खातों मे: सुधा
--------------
विधायक सुभाष सुधा ने किया जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ, करीब 3000 किसानों ने लिया भाग, कृषि विभाग के किसान मेले में वैज्ञानिकों ने दिए टिप्स
कुरुक्षेत्र 20 मार्च -थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों को फसलों की राशि का भुगतान सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा करवाने की व्यवस्था राज्य सरकार बना रही है। इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को प्रशिक्षण एवं फसलों की गुणवता में सुधार लाने की योजनाओं पर काम कर रही है।
वे रविवार को पिपली रोड पर कृषि विभाग द्वारा आतमा एवं फसल विविधिकरण कार्यक्रम के अतंगर्त आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैणी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वजीर सिंह, एसडीओ जितेंद्र मैहता, बलबीर सिंह भान सहित अन्य मेहमानों व किसानों ने कृषि विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में 70 से ज्यादा स्टालों का अवलोकन किया और इस दौरान विधायक सुभाष सुधा व डा. पवन सैणी ने किसानों से बातचीत की और फसलों व अन्य विषय सामग्री के बारे में जानकारी हासिल की है।
विधायक सुभाष सुधा ने किसान मेला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि विभाग की तरफ से आयोजति किसान मेला में किसानों को नई जानकारी मिलती है और किसानों को फसल विविधिकरण के बारे में नई तकनीकी की जानकारी हासिल होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा की प्रदेश में पहली सरकार ने जिसने किसानों को मुआवजे के रूप में 1092 करोड़ और सफेद मक्खी से फसलों का नुकसान होने पर अभी हाल में ही करीब 900 करोड़ रुपए मुआवजा राशि जारी किया है। सरकार किसानों के लिए फर्टिलाइजर की सबसिडी को सीधा बैंक खाते में भेजने पर विचार कर रही है।
फोटो समाचार
विधायक सुभाष सुधा ने किया लक्ष्मण चौंक का उद्घाटन
कुरुक्षेत्र 20 मार्च। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने धर्मनगरी के प्रत्येक चौंक को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इतना ही पिपली से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीसरे गेट तक सडक़ सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।
इस मौके पर हवा सिंह यादव, पवन शर्मा, लोकेश मैहता, अमन कंबोज, मामचंद मलिक, श्रीनिवास,एमएल सिंगला, गोपाल गौड़, अमन भार्गव, हरदेव शर्मा, रवि कुमार, मुंशी राम, शिव चरण सहित अन्य कार्यकर्ता और कालोनी निवासी मौैजूद थे।
No comments:
Post a Comment