फोटो समाचार
शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मिलेगी ई-शौचालय की सुविधा: सुधा
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने किया शहर के 12.40 लाख की लागत के पहले ई-शौचालय का शुभारंभ, 6 नए डंपरों को झंडी देकर किया रवाना, शहरवासियों को मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार का लक्ष्य, बिरला मंदिर पर शीघ्र लगेगा ई-शौचालय
कुरुक्षेत्र, 13 मार्च। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के सभी मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ई-शौचालय मिल पाएगी। इस प्रौजेक्ट पर लाखों रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के स्वच्छ बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपए की लागत से 6 नए डंपर भी घर-घर से कुड़ा करकट उठाने का कार्य शुरु कर देंगे। शहरवासियों को मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना ही सरकार का लक्ष्य है।
राज्यस्तरीय कार्यशाला का डीसी आज करेंगे शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 13 मार्च। सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से पांच दिवसीय ड्रामा पार्टी एवं आरसीटीओ ग्रुप रोहतक की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 14 मार्च से 18 मार्च तक मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर के सभागार में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ 14 मार्च को सुबह 11 बजे उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी ड्रामा पार्टी कलाकारों की कार्यशाला में संगीत एवं प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कलाकार अपटूडेट होकर राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर सके। इस कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन करेंगे। इस कार्यशाला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर बैठक आज
कुरुक्षेत्र, 13 मार्च। अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चयन को लेकर सोमवार 14 मार्च को सुबह 11 बजे पंचायत भवन के सभागार में बैठक होगी। इस बैठक में जिला परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को बैठक में शिरकत करने की सूचना दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment