फोटो समाचार
चुनावों में पल-पल की गतिविधि पर रखी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नजर
---------------------
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं 30 गांवों के 96 संवेदनशील व अति संवेदनशीव बूथों का किया निरीक्षण, दोनों ब्लाकों में हुआ 89.90 प्रतिशत मतदान, जिला परिषद व ब्लाक समिति के सदस्यों का भाग्य ईवीएम व मतपेटियों में बंद, दोनों ब्लाकों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए तीसरे चरण के मतदान
रविवार को सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू होने से पहले से ही उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन व पुलिस अधीक्षक सिमरजीत सिंह चुनावी क्षेत्र की तरफ रवाना हो गए थे। अहम अहलू यह है कि पुलिस अधीक्षक सिमरजीत सिंह स्वयं गाड़ी चला रहे थे और उपायुक्त उनके साथ वाली सीट पर बैठे थे। दोनो अधिकारियों ने सबसे पहले लाडवा ब्लाक के गांव ध्यांग्ला, मेहरा, लौहारा, बदरपुर, बाकाली, बन, बोरोंदी, खेरी गांव के 24 अति संवेदनशील और बडशामी, छलौंदी, भूत माजरा, जैनपुर जाटान, खरकाली, संभालखा, बैरायचपुर, धनौरा जाटान, गुड्डा, बढतौली, अंतहेड़ी, गजलाना, गंगौरी, निवारसी, खेड़ी दबदलान गांव के 35 संवेदनशील और बाबैन ब्लाक के जालखेड़ी, रामपुरा, ईश्रखेड़ी, कालवा, बाबैन, जलालूदीन माजरा, बेरथला, बानी, भगवानपुरा, सुनारियां, बीर कालवा, कलाल माजरा सहित जलालूदीन माजरा के 35 संवेदनशील तथा हरिपुरा, रूडक़ी, मंगोली जाटान के पांच बूथों का अवलोकन किया और उपायुक्त ने स्वयं बूथों के अंदर जा कर पोलिंग का जायजा लिया। इस दौरान कोताही बरतने वाले अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक सिमरजीत सिंह ने कहा कि दोनो ब्लाकों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है।
उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन ने बताया कि लाडवा व बाबैन ब्लाक के सभी बूथों पर सुबह 7.30 बजे मतदान का कार्य शुरू हो गया था। सभी बूथों पर मोक पोल के बाद नियमानुसार पोलिंग का काम शुरू कर दिया गया था। सभी बूथों पर लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और दोपहर 12 बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद भी मतदान के लिए लोगों की लाइनें देखने को मिली और मतदान के अंतिम क्षणों तक लोग मतदान करते हुए नजर आए।
उन्होंने कहा कि देर सायं बूथों से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र के 226 बूथों पर कुल 1 लाख 08 हजार 060 लोगों में से 97 हजार 101 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
बाक्स
डीडीपीओ कपिल शर्मा ने कहा कि उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन के मार्गदर्शन में ब्लाक बाबैन के पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत सरंपच, जिला परिषद, पंच व ब्लाक समिति सदस्य पद के लिए कुल 45 हजार 982 लोगों ने अपने मत का प्रयोग करना था। इस ब्लाक में कुल 90 बूथ बनाए गए थे।
बाक्स
लाडवा में हुआ करीब 89 प्रतिशत मतदान
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि देर सायं तक रिपोर्ट के अनुसार लाडवा ब्लाक में कुल 62 हजार 078 लोगों ने अपने वोट का प्रयोग करना था। रविवार को देर सायं मिली रिपोर्ट के अनुसार 62 हजार 078 में से 55 हजार 342 लोगों ने वोट डालने की रिपोर्ट मिली। इस ब्लाक में करीब 89 प्रतिशत मतदान होने के रिपोर्ट मिली है। दोनो ब्लाक में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है। इस का सारा श्रेय लोगों और चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता है।
बाक्स
किस किस गांव में सरपंच पद के हुई थी सहमति
No comments:
Post a Comment