Pages

Tuesday 15 March 2016

हैपनिंग हरियाणा में छाया रहा कुरुक्षेत्र में निवेश करने का मुद्दा: सुधा

फोटो समाचार
हैपनिंग हरियाणा में छाया रहा कुरुक्षेत्र में निवेश करने का मुद्दा: सुधा
------------
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हैपनिंग हरियाणा इवेस्टर ग्लोबल मिट में की कुरुक्षेत्र में निवेश करने की सिफारिश, कुरुक्षेत्र सहित जीटी रोड पर स्थित जिलों में 39 एमओयू में होगा करोड़ो का निवेश
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हैपनिंग हरियाणा इवेस्टर ग्लोबल मिट गुडग़ांव में कुरुक्षेत्र में निवेश करने का मुद्दा छाया रहा। इतना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं उद्घाटन सत्र के समारोह में देश विदेश से आए लोगों व कंपनियों को कुरुक्षेत्र की भूमि पर निवेश करने का आमंत्रण देने के साथ कुरुक्षेत्र के वातावकरण को निवेश के अनुकुल बताया है। इससे संभावना व्यक्त कि जा रही है कि कुरुक्षेत्र जिला में करोड़ो रुपए का निवेश विदेशी कपंनियों द्वारा किया जाएगा।
                     थानेसर विधायक सुभाष सुधा शनिवार को मोहन नगर में समाजसेवी राकेश महता के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छे दिन आने वाले है और इस क्षेत्र के लोगों के एक अच्छी खबर भी है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र जिला की अगुवाई करते हुए अभी हाल में ही 7 व 8 मार्च को गुडग़ांव में हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम के प्रत्येक सत्र में विदेशी कपंनियों व देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों को कुरुक्षेत्र में आस-पास के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए आंमत्रित किया है। इतना ही देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में कुरुक्षेत्र में निवेश करने का हरियाणा में सबसे उत्तम स्थल बताया है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील के आधार पर 375 एमओयू में से 39 एमओयू कुरुक्षेत्र, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कैथल व यमुनानगर के लिए हुए है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों में अब विदेशी व देशी कपंनिया हजारों करोड़ों रुपए का निवेश करेंगी। इस से इस क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल पाएंगे और इस क्षेत्र का विकास संभव हो पाएंगा। इससे पहले किसी भी सरकार ने इतना महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया था। सरकार की पहल करने पर ही निवेशकों ने राष्ट्रीय राजधानी के बाहर निवेश करने की रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान विकास की बात करने वाले सीएम मनोहर लाल चाहते है कि प्रदेश का औधोगिकरण एनसीआर से बाहर हो। हैपनिंग हरियाणा में हुए एमओयू होने से 20 सालों में पहला मौका होगा जब उतरी हरियाणा के जिलों में औधोगिक विकास होगा।
विधायक ने कहा कि भाजपा ने सता में आते ही कुरुक्षेत्र का विकास करने का बीड़ा उठाया है। इस क्षेत्र के लिए अब तक हरियाणा सरकार कई सौ करोड़ रुपए की परियोजनों की घोषणा पहले ही कर चुकी है और अधिकतर परियोजनाओं पर कार्य भी शुरु किया जा चुका है। इस मौके पर रमेश सुधा, राकेश महता, राजेश मझाड़ा, अशोक वधवा, आशीष सभ्रवाल, विरेण भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन- मोहननगर में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते विधायक सुभाष सुधा।

फोटो समाचार
आशा यात्रा का धर्मनगरी में पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोर-दार स्वागत
विधायक सुभाष सुधा ने पिपली से किया यात्रा का शुभारंभ, शहर में जगह जगह सैंकड़ों लोगों ने किया स्वागत, कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों को देगी शांति एवं सद्भाव का संदेश 
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च। कन्याकुमारी से कश्मीर 7500 किलोमीटर तक सफर तय करने वाली शांति एवं सद्भाव की आशा यात्रा का धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पुष्प वर्षा कर जोर दार स्वागत किया गया। इस यात्रा का शहर के प्रत्येक चौराहे व सडक़ पर हजारों सैंकड़ों ने स्वागत कर देश में भाईचारे व अमन शांति कायम करने की प्रार्थना भी की है। इस आशा यात्रा को शनिवार सुबह करीब सात बजे पिपली सरस्वती उदगम स्थल से थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस यात्रा की अगुवाई अध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक व शिाविद् श्री एम कर रहे हेै। 
                                    यह यात्रा पिपली से पुलिस लाइन, नया बस अड्डा, मोहन नगर चौंक पर पहुंची। यहां पहुंचने पर सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भाद्वाज,  विधायक सुभाष सुधा के साथ रमेश सुधा, सौरभ चौधरी, मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल, अशोक वधवा, भीम सैन भाटिया, विपिन शर्मा, राजेश मझाडा, रामपाल, बलवीर, राकेश महता, यशपाल, महेश शर्मा, आशीष सुभ्रवाल, संजीव मझाडा, पप्पू खुंगर,प्रदीप,अग्रेज पाल, रवि भाटिया, सतपाल, सरंपच अग्रेजपाल,सुनील सुधा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद श्रद्वनंद चौंक व शहर के विभिन्न जगहों से होती हुई शांति एवं सद्भाव आशा यात्रा ब्रह्मसरोवर पर संपन्न हुई। इस दौरान सभी जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर व फुल मालाओं से आशा यात्रा का स्वागत किया।
                  थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि समाज सेवी श्री एम के नेतृत्व में निकाली जा रही आशा यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक हजारों करोड़ों को जागरूक करने व शांति कायम करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के 11 राज्यों से हो कर जाएगी और भारत के विविध भौगोलिक परिदृश्यों को पार करते हुए यात्रा भिन्न भिन्न समुदायों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जोडऩे का कार्य करेगी। समाज सेवी एवं आशा यात्रा के संस्थापक श्री एम ने कहा कि आशा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी 2015 को कन्या कुमारी से किया गया था, जो विभिन्न धर्मो के बीच पारस्परिक सहिष्णुता और सद्भावना के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद की जन्म शताब्दी है। उन्होंने कहा कि आरंभ कन्याकुमारी के विवेकानंद रोक मेमोरियल से हुआ और समापन श्री नगर में होगा। इस लंबी यात्रा का खास उदेश्य सद्भावना के संदेश को करोड़ो देशवासियों तक पहुंचाना है। इस दल के साथ करीब 70 लोगों का दल चल रहा है।
          उन्होंने बताया कि यह आशा यात्रा 13 मार्च को दयालपुर से ज्योतिसर और 14 मार्च को भद्रकाली से शेखचेहली तक पद्यात्रा निकाली जाएगी तथा 14 मार्च को सायं 4 बजे सीनेंट हाल में एक सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

फोटो समाचार
नेशनल लोक अदालत में निपटाए 77 मामले
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कोर्ट परिसर मेंं मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 77 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीस अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि सिविल व रेवन्यू मामलों का समाधान करने के लिए मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 213 मामलों को रखा गया। इनमें से सिविल के 7 और इतंकाल के 70 मामलों को मौके पर निपटाया गया। इस प्रकार इस नेशनल लोक अदालत में कुुल 77 मामलों का समाधान किया गया।


मासिक नेशनल लोक अदालत में निपटाए 76 मामले
पिहोवा 12 मार्च - उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कोर्ट परिसर में सिविल व रेवन्यू के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 76 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। यह जानकारी देते हुए उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश विवेक यादव ने बताया कि मासिक नेशनल लोक अदालत में कुल 133 मामलों को रखा गया। इनमें से सिविल के 6 और इंतकाल के 70 मामलों सहित कुल 76 मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

फोटो समाचार
जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर बैठक 14 मार्च को
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च। जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चयन को लेकर सोमवार 14 मार्च को सुबह 11 बजे पंचायत भवन के सभागार में बैठक होगी। इस बैठक में जिला परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को बैठक में शिरकत करने की सूचना दे दी गई है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने दी है

No comments:

Post a Comment