Pages

Wednesday 16 March 2016

कुरुक्षेत्र के इतिहास में पहली बार भाजपा ने जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में की जीत हासिल : बेदी

फोटो समाचार
कुरुक्षेत्र के इतिहास में पहली बार भाजपा ने जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में की जीत हासिल : बेदी
भाजपा के गुरदयाल सनेहड़ी बने जिला परिषद के अध्यक्ष, परमजीत कौर बनीं जिप की उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा व डा. पवन सैनी तथा सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने दी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई

कुरुक्षेत्र 14 मार्च - जिला परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में वार्ड न. 10 से जिप सदस्य गुरदयाल सनेहड़ी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जसविंद्र कौर को तीन वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इस चुनाव में गुरदयाल सनेहड़ी को 17 में से 10 और वार्ड न. 16 से जिप सदस्य जसविंद्र कौर को सात वोट ही मिल पाए। यह चुनाव प्रक्रिया प्रशासन के सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने नेतृत्व में पंचायत भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। इसके अलावा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार वार्ड न. 10 से परमजीत कौर को 17 में से 9 वोट मिले और वार्ड न. 9 से जिप सदस्य मनीषा को 8 मत मिले।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने नव-नियुक्त जिप अध्यक्ष गुरदयाल सनेहड़ी और उपाध्यक्ष परमजीत कौर को प्रमाण पत्र दिए। इस जीत पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी व भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी। यहां पंचायत भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवारों को चुना गया है। इस जीत से भाजपा की बहुत बड़ी जीत हुई है। कुरुक्षेत्र के इतिहास में पहली बार भाजपा के उम्मीदवार को जिला परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। 
उन्होंने सभी वार्डों के जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड सदस्यों के कारण ही भाजपा को जीत हासिल हुई है। सरकार की पारदर्शी एवं नेक नीति से प्रभावित होकर ही भाजपा के कर्मठ एवं युवा नेता गुरदयाल सनेहड़ी को अध्यक्ष और परमजीत कौर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना है। सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीति और सरकार की पारदर्शी प्रणाली से प्रभावित होकर ही पहली बार कुरुक्षेत्र में जिला परिषद के पद पर भाजपा के उम्मीदवार को विजय हासिल हुई है। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देने के साथ-साथ भाजपा युवा नेता राहुल राणा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पहली बार भाजपा के उम्मीदवार जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं। यह एक ऐतिहासिक जीत है। 
लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में शैक्षणिक योग्यता एवं स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को चुनाव लडऩे की जो योग्यताएं निर्धारित की हैं, उन्हीं के कारण ही आज हरियाणा प्रदेश में पढ़े-लिखे और स्वच्छ छवि के पंच, सरपंच, जिला परिषद के सदस्य और अब जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को चुना गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि यह आम कार्यकर्ता की जीत है। इस जीत को हासिल करने में सभी का संयुक्त योगदान है। 

बॉक्सईवीएम से हुआ चुनाव

अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव प्रक्रिया चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ईवीएम मशीन से करवाया गया है। सबसे पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मोक पोल हुआ और उसके बाद पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इन चुनावों में वार्ड न. एक से सुरेंद्र माजरी, वार्ड न. 2 से रेणु बाला, वार्ड न. 3 से सुक्रम पाल, वार्ड न. 4 से कवंरपाल, वार्ड न. 5 से संदीप सिंह, वार्ड न. 6 से रीना देवी, वार्ड न. 7 से जगीर सिंह, वार्ड न. 8 से नफे सिंह, वार्ड न. 9 से मनीषा, वार्ड न. 10 से परमजीत कौर, वार्ड न. 11 से रणजीत कौर, वार्ड न. 12 से गुरदयाल सनेहड़ी, वार्ड न. 13 से रितु रानी, वार्ड न. 14 से सविता देवी, वार्ड न. 15 से रितु, वार्ड न. 16 सये जसविंद्र कौर और वार्ड न. 17 से जसवीर सिंह ने ईवीएम मशीन से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवारों को वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड न. 12 से गुरदयाल सनेहड़ी व वार्ड न. 16 से जसविंद्र कौर खड़े थे, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड न. 10 से परमजीत कौर और वार्ड न. 9 से मनीषा खड़ी थी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गुरदयाल सनेहड़ी को 10 वोट मिल, जबकि जसविंद्र कौर को 7 वोट मिले। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार परमजीत कौर को 9 और मनीषा को 8 वोट मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई और सभी वार्डों के सदस्यों ने प्रशासन का सहयोग किया है।

फोटो समाचार
एथलेटिक्स की गैर आवासीय योजना में चयनित खिलाडिय़ों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण : रंधावा
लडक़े व लड़कियों की 20 सीटों के लिए 17 व 18 को होंगे ट्रायल, 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
कुरुक्षेत्र 14 मार्च - भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहायक निदेशक बीएस रंधावा ने कहा कि साई द्वारा एथलेटिक्स की गैर आवासीय स्कीम को भी साई सेंटर कुरुक्षेत्र में शुरू कर दिया गया है। इस स्कीम के तहत 10 लडक़ों व 10 लड़कियों का चयन किया जाना है। इस योजना में चयनित खिलाडिय़ों को साई की तरफ से निशुल्क प्रशिक्षण व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। 
वे सोमवार को देर सायं साई सेंटर में ट्रायल की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षकों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स की गैर आवासीय स्कीम के तहत 10 लडक़े व 10 लड़कियों की ट्रायल प्रक्रिया साई सेंटर कुरुक्षेत्र में 17 व 18 मार्च को की जाएगी। इस योजना में 12 वर्ष से कम और 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। सभी खिलाडिय़ों को साई द्वारा निर्धारित मापदंडों की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस योजना के तहत योग्य व श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का ही चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चयनित खिलाडिय़ों को साई के चीफ कोच सतपाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और चयनित खिलाडिय़ों को निशुल्क प्रशिक्षण, मेडीकल और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ट्रायल प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशिक्षकों की डयूटियां भी लगा दी गई हैं। इस मौके पर बलवंत कौर, सतपाल सिंह, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह वडै़च, सुखचैन सिंह, अमित गुज्जर सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे। 

विश्व उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम आज
कुरुक्षेत्र 14 मार्च - जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस पर दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र पीआर केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा. घनश्याम सिंह ने दी है।

No comments:

Post a Comment